Maharajganj News: कस्तूरबा की बालिकाओं ने रंगोली बनाकर सेवा का दिया संदेश
महाराजगंज, अक्टूबर 9 -- Maharajganj News: भगवानपुर। नौतनवा ब्लाक के रतनपुर में स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की बालिकाओं ने सेवा संकल्प अभियान के तहत खूबसूरत रंगोली व सशक्त भारत का मानचित्र बनाकर भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। विद्यालय की वार्डेन चन्द्रप्रभा ने बताया कि 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सेवा संकल्प अभियान के तहत जन्मदिन मनाया जा रहा है, जिसके क्रम में विद्यालय पर बालिकाओं ने रंगोली व सशक्त भारत का मानचित्र बनाकर प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया। सेवा करने का संकल्प लिया है। इस दौरान कृष्णावती शुक्ला, रेनूलता, प्रियंका चौरसिया, साईदा खातून, मधु अग्रहरी, दिनेश जयसवाल सहित समस्त विद्यालय स्टाफ व बालिकाएं मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.