महाराजगंज, अगस्त 3 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। चौक थाना क्षेत्र के ग्राम सभा दरहटा टोला लालपुर निवासी 27 वर्षीय मजदूर प्रदीप कुमार की सोमवार को महराजगंज शहर के आजाद नगर मोहल्ले में निर्माणाधीन मकान पर काम करते समय करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि प्रदीप कुमार पुत्र अमरनाथ आजाद नगर स्थित एक निर्माणाधीन मकान पर मजदूरी कर रहा था। काम के दौरान वह सीढ़ी के सहारे लोहे का सरिया ऊपर चढ़ा रहा था। इसी बीच सरिया ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन से छू गया, जिससे वह तेज करंट की चपेट में आ गया। करंट लगते ही वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मकान मालिक व अन्य लोगों ने उसे तत्काल ...