महाराजगंज, जुलाई 12 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। ठूठीबारी कोतवाली के ग्राम लोहरौली में शनिवार की देर रात में बिजली के करंट की चपेट में आने से एक युवती की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। ठूठीबारी क्षेत्र लोहरौली गांव निवासी रुखसाना पत्नी हबीबुल्लाह शनिवार रात भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने गई थीं। इस दौरान विद्युत उपकरण के संपर्क में आने से उसे तेज करंट का झटका लग गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन इलाज के लिए आनन-फानन में सीएचसी निचलौल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवती की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एसओ निचलौल अंकित सिंह ने बताया कि सीएचसी से महिला के मौत की सूचना मिली है। इस मामले में जांच कर जरूरी कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्ता...