महाराजगंज, जुलाई 31 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के करदह गांव में शुक्रवार सुबह एक 27 वर्षीय युवक का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही ठूठीबारी पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है।

मृतक की पहचान मृतक की पहचान अजय विश्वकर्मा (27) पुत्र रामानंद विश्वकर्मा निवासी करदह के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार अजय गुरुवार रात परिवार के साथ भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चला गया था। शुक्रवार सुबह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं आने पर परिजनों ने आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। आशंका होने पर जब खिड़की से झ...