महाराजगंज, नवम्बर 26 -- Maharajganj News: नौतनवा, हिन्दुस्तान संवाद। सोनौली कोतवाली क्षेत्र के जारा गांव में मंगलवार की शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक घर में गोली चलने से एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल किशोर को आनन-फानन में परिजन नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां उसकी हालत नाजुक देख उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में ले जाकर भर्ती कराया गया। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: एसएसबी जवान की लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, बेटा गंभीर गोली लगने से किशोर घायल मेडिकल कालेज में उसकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। पुलिस की माने तो किशोर अपने पिता के लाइसेंसी पिस्टल को उठाकर छेड़छाड़ कर रहा था और इस दौरान पिस्टल से गोली चल गई, जो सीधे उसके पेट में जा धंसी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई। यह भी पढ़ें- Rampur News: आत्महत्या का प्रयास क...