Maharajganj News: एसएसबी के निशुल्क चिकित्सा शिविर में 93 ग्रामीणों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
महाराजगंज, जुलाई 22 -- Maharajganj News: खनुआ, हिन्दुस्तान संवाद। सीमावर्ती क्षेत्रों में नागरिकों के स्वास्थ्य एवं कल्याण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 66वीं वाहिनी ने मंगलवार को सीमा चौकी डंडा हेड के जीवंत ग्राम शेख फरेदा में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। ग्राम पंचायत भवन परिसर में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने स्वास्थ्य जांच कराई और मुफ्त दवाओं का लाभ उठाया। यह भी पढ़ें- निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 211 पशुओं का हुआ उपचारस्वास्थ्य परीक्षण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धौरहरा के चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव शर्मा ने शिविर में कुल 93 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इनमें 41 पुरुष, 48 महिलाएं और चार बच्चे शामिल रहे। जांच के बाद सभी मरीजों को आवश्यक दवाएं निशुल्क वितरित की गईं। साथ ही चिकित्सकों ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.