महाराजगंज, अगस्त 31 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। मऊपाकड़ स्थित जिला कार्यालय पर वैश्य एकता परिषद की बैठक सर्व वैश्य समाज के संयोजक रामसेवक साहू की अध्यक्षता में हुई। बैठक में निचलौल के वैश्य नेता राजूकुमार के मामले में पुलिस स्तर से अब तक कार्रवाई नहीं होने पर चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने मामले को लेकर नाराजगी जताते हुए पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।संयुक्त व्यापारी मोर्चा के संयोजक पशुपतिनाथ गुप्त ने कहा कि निचलौल के एसएचओ द्वारा राजूकुमार के साथ किए गए अभद्र व असंवैधानिक कृत्यों के मामले में पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग की गई थी। इसके बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे वैश्य समाज के लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है। बैठक में सभी पदाधिकारियों ने एक स्वर में निर्णय लिया कि दो सितंबर को वैश्य समाज का...