महाराजगंज, जुलाई 3 -- Maharajganj News: महराजगंज, निज संवाददाता। खुफिया विभाग की विशेष शाखा में तैनात रहे एक मुख्य आरक्षी की तहरीर पर कोर्ट के आदेश के बाद कोतवाली पुलिस ने एसआईओ प्रभारी समेत छह लोगों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि शिकायत करने से नाराज होकर आरोपितों ने पीड़ित को जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित किया था। जान से मारने की धमकी दी थी। कोतवाली पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है。 यह भी पढ़ें- एसआईओ प्रभारी समेत छह पर एससी-एसटी एक्ट में केसआरोपों की जानकारी एफआईआर के मुताबिक देवरिया जिले के मईल थाना क्षेत्र के अंडीला निवासी वेद प्रकाश भारती ने विशेष न्यायाधीश एससी-एसटी कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि वह अनुसूचित जाति वर्ग से हैं। महराजगंज में एलआईयू की विशेष शाखा में मुख्य आरक्ष...