महाराजगंज, अगस्त 26 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। महात्मा बुद्ध इंटरमीडिएट कॉलेज अड्डा बाजार की एनसीसी कैडेट कुमारी सिंधु पुत्री ललई को 102 यूपी बटालियन एनसीसी गोरखपुर के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल जयशंकर चौधरी ने सीडब्लूएस सम्मान व छह हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया। सिंधु को यह सम्मान एनसीसी में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन व सराहनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया है।सिंधु की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य दयानंद सिंह ने कहा कि ग्रामीण परिवेश से आने के बावजूद सिंधु का अनुशासन, समर्पण व एनसीसी की गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता अनुकरणीय है। उन्हें मिला यह सम्मान अन्य छात्राओं को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा देगा। सिंधु को सीडब्लूएस सम्मान मिलने पर लेफ्टिनेंट राजवीर सिंह, कलाधर मिश्र, अमरेश पाण्डेय, मोहम्मद रफीक, भ...