महाराजगंज, सितम्बर 25 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में उत्तर प्रदेश विधान परिषद के खण्ड स्नातक एवं खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 को स्वतंत्र, सकुशल एवं निष्पक्ष ढंग से सम्पन्न कराने के लिए जनपद स्तर पर विभिन्न व्यवस्थाओं एवं दायित्वों का निर्धारण किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी/सहायक रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा मतदान एवं मतगणना कार्मिकों की नियुक्ति, प्रशिक्षण एवं ड्यूटी व्यवस्था, जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेटों की नियुक्ति, यातायात व्यवस्था तथा निर्वाचन संबंधी अन्य कार्यों के लिए प्रभारी एवं सहायक प्रभारी अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने दायित्वों का समयबद्ध एवं समन्वय के साथ निर्वहन सुनिश्चित कर...