महाराजगंज, अक्टूबर 26 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। धान खरीद में किसानों की सुविधा बढ़ाने और कृषक उत्पादक संगठनों (एफपीओ) की भागीदारी की नई व्यवस्था की गई है। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में एफपीसी भी किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान की खरीद कर सकेंगी। शर्त यह है कि खरीद करने वाली संस्था को अपने खाते में लगातार कम से कम 20 लाख रुपये रखने होंगे। साथ ही किसानों से खरीदे गए धान का भुगतान 48 घंटे के भीतर करना होगा। जिला खाद्य विभाग ने 132 क्रय केंद्र खोला है। नई क्रय नीति आने के बाद क्रय केंद्रों की संख्या बढ़ सकती है।

एफपीओ और एफपीसी के लिए पात्रता इसमें केवल प्रथम श्रेणी की उन्हीं एफपीओ और एफपीसी को खरीद की अनुमति मिलेगी जिनके पंजीकरण को एक अप्रैल 2026 तक कम से कम एक वर्ष पूरा हो चुका हो। संस्थाओं का पंजीकरण निर्धारित अ...