महाराजगंज, सितम्बर 25 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। विश्व नदी दिवस के उपलक्ष्य में यूपी 50 बटालियन के नेतृत्व में संबद्ध डीएवी नारंग इंटर कालेज घुघली के एनसीसी कैडेट्स ने छोटी गंडक नदी बैकुंठी घाट पर सफाई अभियान चलाया। रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता व नदियों की सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। रैली निकालकर कैडेट्स छोटी गंडक नदी के बैकुंठी घाट पर पहुंचे। उन्होंने नदी के तटों, मंदिर परिसर आदि में पसरे प्लास्टिक, पॉलीथिन, बोतल एवं कचड़ों आदि की सफाई की। इसी क्रम में उन्होंने नदियों आदि के सतत साफ सफाई करने का संकल्प भी लिया। रैली का नेतृत्व प्रधानाचार्य/लेफ्टिनेंट योगेन्द्र प्रसाद ने किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है। यह भी पढ़ें- Deoria News: नदावर घाट पर एनसीसी कैडेटों ने चलाया स्वच्छता अभियान...