महाराजगंज, अगस्त 20 -- Maharajganj News: सिसवा, हिन्दुस्तान संवाद। राजेश्वरी सिंह ज्ञानस्थली पीजी कॉलेज सिसवा बाजार में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनकी हौसला अफजाई की गई। समारोह में विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावक व महाविद्यालय परिवार के सदस्य मौजूद रहे।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नीरज सिंह ने शैक्षणिक गतिविधियों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा शशिकला को स्कूटी की चाबी सौंपकर सम्मानित किया। वहीं द्वितीय स्थान हासिल करने वाली खुशी सोनी को लैपटॉप एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली संजना कुशवाहा को साइकिल प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया। महाविद्यालय के प्रबंधक धीरेंद्र प्रताप सिंह धीरू ने कहा कि छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के प्रत...