महाराजगंज, अगस्त 11 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की ओर से परतावल ब्लॉक परिसर में चिह्नांकन शिविर का आयोजन किया गया। इसमें दिव्यांग छात्राओं को ई-ट्राईसाइकिल देने व पात्र दिव्यांगजन को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए उनका चिह्नांकन किया गया। इसमें पनियरा और परतावल ब्लॉक के लाभार्थी शामिल रहे।जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी अभय पांडेय ने बताया कि परतावल के बाद 11 अगस्त को घुघली ब्लाक में घुघली व सिसवा ब्लाक का, 12 अगस्त को फरेन्दा में धानी, फ़रेन्दा व बृजमनगंज ब्लाक का, 13 अगस्त को लक्ष्मीपुर में लक्ष्मीपुर व नौतनवा ब्लाक का, 14 अगस्त को मिठौरा में मिठौरा व निचलौल ब्लाक का तथा 17 अगस्त को सदर ब्लॉक में चिन्हांकन शिविर लगाया जाएगा। इस दौरान महिला कल्याण विभाग से जेंडर स्पेशलिस्ट संजा देवी ने दि...