महाराजगंज, अक्टूबर 16 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिला मुख्यालय स्थित ईवीएम वेयरहाउस में निर्वाचन आयोग के निर्देश पर बेंगलुरू की कंपनी बेल के आठ इंजीनियर ईवीएम की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) में जुटे हैं। चौथे दिन राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में सुबह नौ बजे से शाम सात बजे तक बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट व वीवीपैट की जांच की गई। ईवीएम की जांच प्रक्रिया की सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी की जा रही है। दिल्ली और लखनऊ से निर्वाचन विभाग के अधिकारी भी इसकी मॉनीटरिंग कर रहे हैं। वेयरहाउस की सुरक्षा के लिए सुरक्षा कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। परिसर में जांच कार्य के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।ईवीएम और वीवीपैट की जांच निर्धारित प्रक्रिया के तहत राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में...