महाराजगंज, सितम्बर 7 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। ईंट भट्ठा संचालकों की समस्याओं व संगठन को मजबूत करने के लिए महाराजगंज ईंट निर्माता समिति की वार्षिक बैठक हुई। इसमें भट्ठा संचालन से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा के बाद समिति की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया।चुनाव अधिकारी मुरारी लाल साधवानी की देखरेख में जहीर खान को अध्यक्ष, पीयूष करमचंदानी को महामंत्री, अभय जायसवाल को सह-मंत्री व रामकुमार जायसवाल को कोषाध्यक्ष चुना गया। पदाधिकारियों के चयन पर मौजूद भट्ठा मालिकों ने सहमति जताते हुए नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई दी। बैठक में भट्ठा उद्योग के सामने आ रही विभिन्न चुनौतियों, संचालन संबंधी समस्याओं व उनके समाधान को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। यह भी पढ़ें- Varanasi News: आनंद जायसवाल नटिनियादाई व्यापार मंडल के अध्...