महाराजगंज, अगस्त 31 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। मिठौरा क्षेत्र के बड़हरा वैद्य गांव में सोमवार को ईंट के ढेर में कोबरा सांप मिलने से हड़कंप मच गया। सांप को देखकर परिजनों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर जुट गए। सूचना मिलने पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने कोबरा को सुरक्षित बाहर निकालकर जंगल में छोड़ दिया। बड़हरा वैद्य निवासी दीपक कुमार के घर के सामने ईंट का ढेर लगा हुआ है। परिजन किसी काम से ईंटों के पास पहुंचे थे। इसी दौरान काम में व्यस्त होने के बीच अचानक ईंट के ढेर से कोबरा के फुफकारने की आवाज सुनाई दी। कुछ समझ पाते, इससे पहले ही कोबरा बाहर निकलकर सामने आ गया। सांप को देखते ही परिजनों ने शोर मचा दिया। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। लोगों की भीड़ देखकर कोबरा कुछ देर वहीं रहा, लेकिन बाद में ईंटों के ढेर ...