महाराजगंज, अक्टूबर 25 -- Maharajganj News: फरेंदा, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से आनंदनगर के सरस्वती शिशु मंदिर में विजयादशमी उत्सव एवं पथ संचलन का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में राष्ट्र निर्माण में योगदान और भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के संरक्षण पर विचार रखे गए। इसके बाद स्वयंसेवकों ने अनुशासन के साथ कस्बे में पथ संचलन किया।पथ संचलन दुर्गा मंदिर, आंबेडकर तिराहा सहित प्रमुख स्थानों से होकर गुजरा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि-क्षेत्र संपर्क प्रमुख पूर्वी उत्तर प्रदेश मनोज ने कहा कि विजयादशमी हिंदू समाज के लिए महत्वपूर्ण है। देश के अंदर घोर अंधकार था, समाज बिखरा हुआ था। यह भी पढ़ें- Santkabir Nagar News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मनाया विजयदशमी उत्सव, नगर में किया पथ संचलन हिंदू सम...