महाराजगंज, सितम्बर 10 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत राशन कार्ड धारकों को दस सितंबर से 25 सितंबर तक निशुल्क राशन वितरण किया जाएगा। इसमें अन्त्योदय कार्डधारकों को चीनी भी दिया जाएगा। लेकिन चीनी का मूल्य चुकाने के बाद ही चीनी मिलेगी।जिला पूर्ति अधिकारी संतोष शाही ने बताया कि राशन कार्डधारकों के लिए सितंबर माह का खाद्यान्न वितरण 10 सितंबर से शुरू होगा जो 25 सितंबर तक चलेगा। इसमें अंत्योदय कार्डधारकों को 10 किलोग्राम गेहूं और 25 किलोग्राम चावल निःशुल्क दिया जाएगा। इसके साथ ही अंत्योदय कार्डधारकों को जुलाई, अगस्त व सितंबर माह का चीनी एक साथ दिया जाएगा। इसमें प्रति राशन कार्ड तीन किलोग्राम चीनी दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- Kushinagar News: 10 से 25 सितंबर तक मिलेगा मुफ्त राशन, अंत्योदय कार्ड पर तीन ...