महाराजगंज, अक्टूबर 28 -- महराजगंज में अतिक्रमण हटाने की तैयारी Maharajganj News: महराजगंज, निज संवाददाता। शहर में सड़क और नालियों पर अतिक्रमण को लेकर नगर पालिका प्रशासन सख्त हो गया है। अभियान के तहत सड़क और नालियों को अतिक्रमणमुक्त करेगा। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली है। बुधवार को पुलिस की उपस्थिति में अतिक्रमण पर जेसीबी चलाने का कार्य शुरू होगा।

अतिक्रमण से जाम और हादसों की समस्या 69 हजार आबादी वाले नगर पालिका परिषद महराजगंज में 25 वार्ड हैं। वार्डवासियों के आवागमन के लिए सड़कों की जाल है। लेकिन शहर की सभी मुख्य सड़कों और नालियों पर दुकानदारों ने अतिक्रमण कर लिया है। सुबह होते ही दुकानदार सड़क से लेकर पटरी और नालियों पर दुकान सजा ले रहे हैं। इससे रात में चौड़ी दिखने वाली सड़क सुबह होते ही सिकुड़ जा रही है। बचे जगहों पर आटो व मोटरसाइिक खड़...