महाराजगंज, अक्टूबर 11 -- Maharajganj News: महराजगंज, निज संवाददाता। आयुष राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु रविवार को महराजगंज आएंगे। वह धनेवा-धनेई में मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप व दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण वितरित करेंगे। उनके दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।मंत्री सुबह 10 बजे लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस पहुंचेंगे। यहां 10 से 11 बजे तक पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। दोपहर 12 बजे नवीन मंडल स्थल पर सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 1.05 बजे जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय बालिका धनेवा-धनेई में छात्र संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। मंत्री के दौरे के लिए अपर एसडीएम जितेंद्र कुमार को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। स्नातक-शिक्षक निर्वाच...