महाराजगंज, अक्टूबर 17 -- Maharajganj News: महराजगंज। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित एक रिजॉर्ट में 11 बजे से आयोजित जनप्रतिनिधि सम्मेलन को संबोधित करेंगे। जिलाध्यक्ष अशोक पांडेय उर्फ संजय पांडेय के हवाले से जिला मीडिया प्रभारी संजीव शुक्ला ने बताया कि सम्मेलन में पार्टी के जनप्रतिनिधियों की सहभागिता रहेगी। इस दौरान संगठन की मजबूती, जनप्रतिनिधियों की भूमिका तथा केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने जैसे विषयों पर चर्चा होगी। जिलाध्यक्ष ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...