महाराजगंज, सितम्बर 5 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बड़हरा चरगहा में शनिवार शाम तेज आंधी-तूफान और बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से एक किशोरी और एक महिला गंभीर रूप से झुलस गईं। घटना के दौरान गांव में लगे दो ट्रांसफार्मर भी जल गए, जिससे पूरे गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। ग्राम प्रधान राजकुमार कुशवाहा ने बताया कि शाम को अचानक मौसम बदलने के साथ मूसलाधार बारिश और कड़क के साथ बिजली गिरने लगी। इसकी चपेट में आने से बड़हरा चरगहा के कचहरी टोला निवासी नंदिनी (15) और चमरौटी टोला निवासी रामप्यारे की पत्नी (45) गंभीर रूप से झुलस गईं। घटना के बाद परिजनों व ग्रामीणों की मदद से घायलों को सीएचसी सिसवा पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। वहीं बिजली गिरने से गांव के दो ट्रां...