महाराजगंज, जुलाई 25 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। कोल्हुई थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमिका से मिलने आए दो युवकों को रात ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया है।सिद्धार्थनगर जिले के मोहाना थाना क्षेत्र के रहने वाले दो युवक रात कोल्हुई थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवती से मिलने पहुंचे थे। देर रात गांव में बाहरी युवकों के आने की जानकारी होने पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची कोल्हुई पुलिस दोनों युवकों को थाने ले आई। पूछताछ के दौरान पता चला कि दोनों युवक गांव की एक लड़की से मिलने आए थे।मामले को लेकर गांव में कुछ समय के लिए तनावपूर्ण स्थिति भी बन गई थी। पुलिस ने शांति व्यवस...