महाराजगंज, नवम्बर 2 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिला महिला अस्पताल के इंटीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैबोरेटरीज (आईपीएचएल) में जांच कराने के लिए मरीजों को चतुर्थ तल पर नही जाना पड़ेगा। इसके लिए महिला अस्पताल के ग्राउंड तल और जिला अस्पताल में ब्लड कलेक्शन सेंटर बनेगा। डॉक्टर की सलाह पर मरीज सेंटर में पहुंचेंगे और ब्लड सैम्पल देंगे। कर्मचारी सैम्पल लैब पहुंचाएंगे। जांच रिपोर्ट भी सेंटर से वितरित करेंगे। इससे मरीजों को काफी राहत मिलेगी।

ब्लड कलेक्शन सेंटर से मरीजों को राहत 100 बेड वाला जिला महिला अस्पताल पांच तल का है। अस्पताल के सभी तल पर आने-जाने के लिए दो लिफ्ट, सीढ़ी के अलावा रैम्प की सुविधा है। लेकिन लिफ्ट खराब होने पर बीमारी से गंभीर मरीजों को ग्राउंड तल से ऊपर जाने पर काफी परेशानी होती है। ऐसे में चतुर्थ तल पर बना आईपीए...