Maharajganj News: अहिरौली नहर में दिखी डॉल्फिन, ग्रामीणों ने जाल से पकड़कर फिर सुरक्षित छोड़ा
महाराजगंज, जुलाई 18 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। परतावल क्षेत्र के अहिरौली नहर में शनिवार को एक दुर्लभ डॉल्फिन दिखाई देने से इलाके में कौतूहल का माहौल बन गया। नहर में डॉल्फिन को तैरते देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। कुछ लोगों ने जाल डालकर उसे पकड़ लिया, जिसके बाद उसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। ग्रामीणों ने कुछ देर तक डॉल्फिन को करीब से देखा और उसके साथ फोटो व वीडियो भी बनाए। बाद में लोगों ने समझदारी दिखाते हुए डॉल्फिन को दोबारा उसी नहर में सुरक्षित छोड़ दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.