महाराजगंज, जुलाई 15 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। एसएसबी 66वीं वाहिनी की बीओपी डंडा हेड के जवानों ने भारत-नेपाल सीमा पर एक नेपाली नागरिक को 50 हजार नेपाली मुद्रा और नेपाली नंबर प्लेट लगी बाइक के साथ गिरफ्तार किया। कार्रवाई सीमा स्तंभ संख्या 519 के पास फरेनी तिवारी बाजार क्षेत्र में नियमित गश्त के दौरान की गई।तलाशी में आरोपी के पास से 50 हजार नेपाली मुद्रा बरामद हुई, लेकिन वह इसके संबंध में कोई वैध दस्तावेज या अनुमति पत्र प्रस्तुत नहीं कर सका। पूछताछ में उसने अपना नाम गोविंद कुर्मी निवासी बगौली, जिला रूपन्देही-नेपाल बताया। उसने स्वीकार किया कि वह यह राशि नौतनवा से लेकर अवैध रास्ते से नेपाल जा रहा था। यह भी पढ़ें- नेपाल बॉर्डर पर पकड़ा गया अमेरिकी नागरिक, मिला चीनी पासपोर्ट; कौन है जॉर्डन ब्राउन? एसएसबी ने बरामद नेपाली मुद...