महाराजगंज, अक्टूबर 22 -- Maharajganj News: सिन्दुरिया। सिन्दुरिया थाना क्षेत्र के मोरवन गांव में पुलिस ने छापेमारी कर 20 पैकेट अवैध देशी शराब बरामद किया। मौके से शराब बेचने के आरोप में एक युवक को पकड़ा गया। थानाध्यक्ष अनूप तिवारी ने बताया कि उपनिरीक्षक संजय कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मिठौरा बाजार स्थित मोरवन तिराहे पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मोरवन निवासी उमेश अपने घर के बरामदे में देशी शराब बेच रहा है। पकड़े जाने के बाद तलाशी के दौरान उसके पास से शराब बरामद हुई। बताया कि आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। जमानतीय अपराध होने के कारण जमानत पर उसे छोड़ दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...