महाराजगंज, अगस्त 8 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सिसवा नगर पालिका क्षेत्र के मीराबाई नगर पोखरा टोला वार्ड स्थित निर्माणाधीन अमृत सरोवर पोखरे में नहाने गए तीन किशोरों की मौत के मामले में नगरपालिका ने एक बड़ा निर्णय लिया है। नहाने गए चार किशोरों में से तीन किशोरों क्रमशः नीतीश यादव, रोहन रावत और कृष्णा रौनियार की गहरे पानी में डूबने से मौत की घटना पर संवेदनशीलता दिखाते हुए नगरपालिका की ओर से एक-एक परिजन को नौकरी देने की घोषणा की गई है। इस घटना को लेकर पालिका अध्यक्ष शकुंतला जायसवाल और उनके प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल ने मृत किशोरों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। मृत किशोरों के परिवार से एक-एक सदस्य को आउटसोर्सिंग के माध्यम से नौकरी देने की घोषणा की है। अध्यक्ष शकुंतला जायसवाल और उनके प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल ने ...