Maharajganj News: अभियान चला सड़क दुरुस्त कराएं पंचायत अधिकारी
महाराजगंज, अगस्त 19 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। गांवों के स्कूल, सड़क, सरकारी भवनों को दुरूस्त करने के लिए पीडी डीआरडीए-बीडीओ रामदरश चौधरी ने ब्लाक कार्यालय में ग्राम विकास अधिकारियों व ग्राम पंचायत अधिकारियों को विकास कार्यों को लेकर हिदायत दी है। इस दौरान अभियान चलाकर कमियों व समस्याओं को चिह्नित कर उसका तत्काल समाधान कराने का निर्देश दिया।उन्होंने निर्देश दिया कि गांवों में स्कूलों का सर्वे करें। इसमें स्कूल की हालत, स्कूल पहुंच मार्ग, पेयजल, शौचालय, बिजली,साफ सफाई, शिक्षक समेत कोई समस्या है तो उसका समाधान कराते हुए रिपोर्ट दें जिससे तत्काल समाधान हो सके। हैंडपंप खराब है तो ठीक कराएं। पहुंच मार्ग कच्चा या नीच है तो उसे ऊंचा व पक्का कराएं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.