महाराजगंज, अक्टूबर 10 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन महराजगंज का द्विवार्षिक अधिवेशन जिला होम्योपैथिक चिकित्सालय सभागार में हुआ। अधिवेशन में जिला कार्यकारिणी के आठ पदों पर चुनाव हुआ। इसमें अध्यक्ष को छोड़कर सात पदों पर एक-एक पर्चा दाखिला होने पर उन्हें निर्वविरोध निर्वाचित हो गए। जबकि अध्यक्ष पद पर अभय कुमार श्रीवास्तव अपने प्रतिद्वंद्वी को 62 मतों से हराकर अध्यक्ष निर्वाचित हुए। मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. एवी त्रिपाठी, प्रथम चुनाव अधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव, द्वितीय चुनाव अधिकारी राकेश त्रिपाठी और प्रांतीय पर्यवेक्षक सालिक राम तिवारी की उपस्थिति में अध्यक्ष पद पर हुए चुनाव में 72 मतदाताओं ने मतदान किया। इसमें अभय कुमार श्रीवास्तव को 67 वोट और मुकेश प्रसाद गुप्ता को 05 वोट मिले। यह भी पढ़ें-...