महाराजगंज, अक्टूबर 27 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। पनियरा ब्लाक के श्रीमती चमेली देवी जूनियर हाईस्कूल बेनीगंज में नियुक्ति को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। विद्यालय के तत्कालीन प्रबंधक पर अपने ही परिवार के सदस्यों बेटों व संबंधियों को नियमों के विपरीत नौकरी दिलाने का आरोप लगा है। जांच रिपोर्ट और सुनवाई के बाद बीएसए सुरजीत कुमार सिंहं ने नियुक्ति पाए लिपिक शेषमणि चौहान, अनुचर नागमणि चौहान तथा प्रधानाध्यापिका सोनिका यादव का वेतन तत्काल प्रभाव से रोक दिया है। साथ ही दोनों की नियुक्तियों का अनुमोदन समाप्त करने के लिए एक सप्ताह के भीतर प्रस्ताव प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।

शिकायत और जांच की प्रक्रिया पनियरा क्षेत्र के बेनीगंज निवासी पवन कुमार दूबे ने सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत विद्यालय में कार्यरत शिक्षक व शिक्षणेत...