महाराजगंज, जुलाई 9 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नगर पालिका परिषद महराजगंज अध्यक्ष डॉ. पुष्पलता मंगल ने चिऊरहा पोखरे के पास नवनिर्मित सार्वजनिक शौचालय एवं स्नानघर का शुभारंभ किया। कहा कि शहरवासियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता हैं। हर वार्ड में मानक के अनुसार सार्वजनिक शौचालय, वाटर एटीएम और विवाह घर बनाया जाएगा। इस मौके पर अध्यक्ष प्रतिनिधि निर्मेश मंगल, सभासद राणा पटेल, सभासद ऋषिकेश पटेल और इन्द्रेश कुमार सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...