Maharajganj News: अधिवक्ताओं ने कोर्ट फीस और नोटरी टिकट उपलब्ध कराने की मांग की
महाराजगंज, जुलाई 18 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। तहसील बार एसोसिएशन निचलौल से जुड़े अधिवक्ताओं ने डीएम को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार अमित कुमार सिंह को सौंपा। कोर्ट फीस तथा नोटरी टिकट उपलब्ध कराने की मांग की। तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष यादवेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, मंत्री मनोज राय, विजय कुमार तिवारी, संगम पांडेय, अतुल धर दूबे, राहुल देव पांडेय, सच्चिदानंद विश्वकर्मा आदि का कहना है कि तहसील में एक, दो और पांच रुपये की कोर्ट फीस और नोटरी टिकट उपलब्ध नहीं है। स्टांप विक्रेता टिकट की अनुपलब्धता से वादकारियों की सेवा करने को लेकर परेशान हैं। अधिवक्ताओं ने जिला मुख्यालय के कोषागार से कोर्ट फीस और नोटरी टिकट तत्काल प्रभाव से उपलब्ध कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.