Maharajganj News: अड्डा चौकी इंचार्ज समेत कई पुलिस कर्मी निलंबित
महाराजगंज, सितम्बर 6 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नौतनवा थाना क्षेत्र के अड्डा पुलिस चौकी परिसर में आर्केस्ट्रा संचालक का केक कटवाकर जन्मदिन मनाना चौकी इंचार्ज समेत कई पुलिस कर्मियों को भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने चौकी इंचार्ज अखिलेश यादव समेत वीडियो में दिख रहे सभी पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।बताया जा रहा है कि अड्डा बाजार पुलिस चौकी परिसर में एक आर्केस्ट्रा संचालक का जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान चौकी इंचार्ज के अलावा जन्मदिन वाले शख्स के चहेते पुलिस कर्मी जश्न में शामिल नजर आए। किसी ने इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।मामला संज्ञान में आते ही एसपी ने खाकी की छवि धूमिल करने व अनुशासनहीनता क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.