महाराजगंज, जुलाई 5 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। घुघली क्षेत्र के पुरैना खंडी चौरा स्थित सरदार पटेल इंटर कॉलेज अग्निवीर में चयनित पूर्व छात्र गोविंद का स्वागत किया गया। छात्रों ने जुलूस निकालकर उसका स्वागत किया, जबकि कालेज के संरक्षक जनार्दन प्रसाद गुप्त सहित विद्यालय परिवार के लोगों ने उसे सम्मानित किया।मिठौरा ब्लॉक के ग्राम बेलभरिया टोला विजय निवासी रामकिशुन के पुत्र गोविन्द ने वर्ष 2023 में सरदार पटेल बालिका इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की थी। बीते 20 जून को उनकी अग्निवीर के रूप में परेड हुई और वे पहली बार घर आए थे। इस अवसर पर डायरेक्टर प्रशांत कुमार गुप्ता, प्रधानाचार्य सुनील कुमार दुबे एनसीसी एएनओ अभिषेक साहनी सहित शिक्षक रामकृपाल चौधरी, नवीन कुमार मिश्रा, राजू कुमार गुप्ता व अवधेश कुमार आदि मौजूद रहे।

हि...