महाराजगंज, जुलाई 13 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। कोल्हुई थाना क्षेत्र के बड़गो गांव का एक व्यक्ति गांव के ही एक शख्स के अंतिम संस्कार में शामिल होने गया था। अंतिम संस्कार के बाद घोंघी नदी में स्नान करने के दौरान वह गहरे पानी में डूबकर लापता हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर सिद्धार्थनगर की लोटन पुलिस और महराजगंज की कोल्हुई पुलिस उसकी तलाश में जुट गई। बड़गो निवासी मकालू यादव गांव के एक शख्स के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए घोंघी नदी के तट पर पहुंचा था। अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी होने के बाद वह स्नान करने के लिए नदी में उतरा, लेकिन अचानक गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते लापता हो गया। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी ...