महाराजगंज, अक्टूबर 8 -- Maharajganj News: महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जयप्रकाश नगर वार्ड में सरकारी रास्ते पर अतिक्रमण हटाने के मामले में नगर पालिका की ओर से अंतिम नोटिस जारी किए जाने के दो माह बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। बीते 31 जुलाई को अंतिम नोटिस दिए जाने के बाद भी रास्ते की भूमि से कब्जा नहीं हटाया गया। अब नगर पालिका ने मामले में प्रशासनिक हस्तक्षेप के लिए एसडीएम सदर/प्रभारी अधिकारी विनियमित क्षेत्र को पत्र भेजा है।वार्ड निवासी दिनेश कुमार सिंह ने अपने घर के पीछे स्थित सरकारी रास्ते पर कई लोगों द्वारा अतिक्रमण किए जाने की शिकायत की थी। शिकायत पर 18 जुलाई को आदेश के बाद नगर पालिका ने नौ लोगों को रास्ते की भूमि से कब्जा हटाने का नोटिस दिया था। इसके बाद 31 जुलाई को अंतिम नोटिस जारी किया गया। नगर पालिका के एसडीएम सदर को भेजे पत्र के अनुसार ...