महाराजगंज, अक्टूबर 15 -- Maharajganj News: महराजगंज, निज संवाददाता। विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने और उनकी वैज्ञानिक प्रतिभा को निखारने के मकसद से क्षेत्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी केंद्र वीर बहादुर सिंह नक्षत्रशाला (तारामंडल) गोरखपुर की ओर से अंतरिक्ष में भारत मोबाइल प्रदर्शनी एवं विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन 16 अक्तूबर को जीएसवीएस इंटर कालेज महराजगंज में किया जाएगा। इसमें विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान की रोचक जानकारियों के साथ अपनी वैज्ञानिक सोच और नवाचार को प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। विज्ञान माडल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Deoria News: मोबाइल नक्षत्रशाला में विद्यार्थियों ने समझे ब्रह्मांड के रहस्यप्रदर्शनी में विद्यार्थियों की भागीदारी विज्ञान प...