नई दिल्ली, जनवरी 31 -- Magh Purnima : माघ पूर्णिमा, जिसे हिंदू धर्म में माघी पूर्णिमा भी कहा जाता है, इस साल रविवार, 1 फरवरी 2026 को है। यह माघ माह का अंतिम दिन भी है। माघ माह का यह अंतिम दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद खास माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन स्नान, दान और पूजा करने से जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं और व्यक्ति को आध्यात्मिक शांति की अनुभूति होती है। यही वजह है कि माघ पूर्णिमा को साल के सबसे पुण्यदायी दिनों में गिना जाता है। धार्मिक परंपराओं में इस दिन का महत्व इतना अधिक है कि साधु-संतों से लेकर आम श्रद्धालु तक, हर कोई इस दिन स्नान-दान और पूजा के लिए विशेष रूप से तैयार रहता है।माघ पूर्णिमा 2026: तिथि और समय हिंदू पंचांग के अनुसार, माघ पूर्णिमा की तिथि 1 फरवरी 2026 को सुबह 5:52 बजे से शुरू होकर 2 फरवरी को रात 3:38 बजे तक रहेगी।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.