नई दिल्ली, जनवरी 3 -- प्रयागराज में पौष पूर्णिमा के पावन मौके पर माघ मेले का शुभारंभ हो गया है। सीएम योगी ने मेले की तस्वीरे शेयर करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। इस बार यहां पहली बार कई व्यवस्थाएं की गईं हैं। प्रशासन को पहले दिन ही 30 लाख लोगों के स्नान का अनुमान है। फिलहाल सुबह नौ बजे तक ही सात लाख से ज्यादा लोगों ने डुबकी लगा ली थी। त्रिवेणी तट पर डेढ़ माह तक चलने वाले माघ मेला 2026 महाकुंभ 2025 की तर्ज पर नई व्यवस्थाओं के साथ शुरू हुआ है। पूरे मेला अवधि के दौरान 15 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। इसलिए तैयारियां भी उसी अनुरूप की जा गई हैं। मेला क्षेत्र का विस्तार कर गंगा पर बनने वाले पांटुन पुलों की संख्या में इजाफा किया गया है। मेला प्रशासन का अनुमान है कि शनिवार को पहले स्नान पर्व पर 25 से 30 लाख श्रद्धालु पावन त्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.