नई दिल्ली, जनवरी 2 -- नए साल ने दस्तक दे दी है और साल 2026 कई मायने में खास होने वाला है। ज्योतिषीय गणना के आधार पर ये साल सूर्य का है। ऐसे में तमाम लोगों की जिंदगी सूर्य की ऊर्जा से प्रभावित होगी। इसी के साथ साल की शुरुआत में पड़ने वाला माघ मेला अब शुरू होने वाला है। इसे हर साल माघ के महीने में आयोजित किया जाता है। इसकी शुरुआत पौष पूर्णिमा के साथ होती है। हर साल कई लोग संगम नगरी में आकर कल्पवास के लिए रुकते हैं। इस दौरान किया गया दान और स्नान काफी विशेष और फलदायी माना जाता है। बता दें कि इस साल माघ मेले का आयोजन करने के लिए महीनों से तैयारी चल रही थी और अब लगभग 40 दिन से ज्यादा चलने वाले इस मेले में की शुरुआत होने वाली है। बता दें कि इस बीच पड़ने वाले शाही स्नान का बहुत महत्व होता है। नीचे विस्तार से जानें इससे जुड़ी जानकारी...इस दिन से ...