मधुबनी, नवम्बर 9 -- Madhubani News: लौकही। लौकहा थाना पुलिस ने सोमवार को भूतही बलान पुल के निकट गश्ती के क्रम में 84 किलो गांजा के साथ एक धंधेबाज को पकड़ लिया। धराये की पहचान नेपाल के मलहिनिया गांव के अरवन्दि यादव के रुप में की गई है। यह जानकारी थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना पर यह कार्रवाई की गई। इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर धराये को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...