मधुबनी, अगस्त 30 -- Madhubani News: मधुबनी , हिन्दुस्तान टीम । झंझारपुर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 12 स्थित प्रसिद्ध गौड़ी शंकर महादेव स्थान के सौंदर्यीकरण की स्वीकृति मिल गई है। करीब 70 लाख रुपये की लागत से मंदिर परिसर का विकास व सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के तहत बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम द्वारा इसके सौंदर्यीकरण कार्य को लेकर टंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। छह महीने में निर्माण कार्य को पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। झंझारपुर में गौड़ी शंकर महादेव स्थान का अपना एक अलग महत्व है। प्राचीन इस शिव मंदिर में सालोभर श्रद्धालु दर्शन और पूजन के लिए आते हैं। यह भी पढ़ें- Hardoi News: पर्यटन से क्षेत्र के विकास को मिलेगा बढ़ावा : सांसद बुडको, मधुबनी के परियोजना निदेशक ने बताया कि टेंडर...