मधुबनी, अक्टूबर 24 -- Madhubani News: रहिका,निसं। अवैध कारतूस तस्करी के खिलाफ रहिका पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बिहार एसटीएफ और रहिका पुलिस की संयुक्त टीम ने 56 जिंदा कारतूस, बाइक और मोबाइल के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान कलुआही थाना क्षेत्र के बेलाही गांव निवासी नरेंद्र भारती के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, इस मामले में दो अन्य आरोपित फरार हैं। पुलिस तस्करी के मुख्य सरगना समेत अन्य संलिप्त लोगों की तलाश में छापेमारी कर रही है। थानाध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप ने बताया कि गुरुवार की रात पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति भारी संख्या में जिंदा कारतूस की डिलीवरी देने वाजिदपुर गांव आने वाला है। सूचना से वरीय अधिकारियों को अवगत कराने के बाद रहिका पुलिस और बिहार एसटीएफ की संयुक्त टीम गठित की गई।

घेराबंदी...