मधुबनी, अगस्त 22 -- Madhubani News: मधुबनी,निज संवाददाता। विद्यार्थियों की शैक्षणिक समस्याओं, शिकायतों और शिक्षा व्यवस्था में सुधार से जुड़े सुझावों के त्वरित समाधान के लिए जिले में 25 अगस्त को प्रथम विद्यार्थी सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिले के विभिन्न प्रखंडों में स्थित कुल 54 सरकारी शैक्षणिक संस्थानों एवं छात्रावासों में एक साथ शिविर लगाया जाएगा। शिविर का संचालन पूर्वाह्न 10:30 बजे से होगा। यह भी पढ़ें- Bhabua News: हर माह के चौथे मंगलवार को लगेगा छात्र सहयोग शिविरशिविर का उद्देश्य जिला प्रशासन ने इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया है। राज्य सरकार के निर्देश के आलोक में शुरू की जा रही इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी समस्याएं सीधे प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर देना है। सात निश्चय-3 के अंतर्गत 'सबका सम्...