Madhubani News: 501 कुंवारी कन्याओं ने निकाली कलशयात्रा
मधुबनी, अक्टूबर 11 -- Madhubani News: फुलपरास। शारदीय नवरात्र के अवसर पर रविवार को खुटौना बाजार स्थित दुर्गा मैदान के दुर्गा मंदिर परिसर से 501 कुंवारी कन्याओं ने भव्य कलश शोभायात्रा निकाली। रंग-बिरंगे परिधानों में सजी कन्याओं और महिलाओं की शोभायात्रा से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे के साथ 'जय शेरावाली मैया' और 'जय दुर्गा माता' के जयकारे लगाए।शोभायात्रा गांव की परिक्रमा करते हुए प्राचीन धुनी गाछी स्थित वैदेही बाबा के समीप से बहने वाली सदानीरा सुगरवे नदी के संगम तट पर पहुंची। वहां कन्याओं ने अपने-अपने कलश में पवित्र जल भरा। इसके बाद शोभायात्रा वापस यज्ञ स्थल पर पहुंची, जहां विद्वान पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना कर कलश स्थापित कराया। यह भी पढ़ें- Madhepura News: कलश स्थापना के साथ शुरू हुई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.