Madhubani News: 5.25 लाख पेंशनधारियों को मिले 59 करोड़ 20 लाख
मधुबनी, अक्टूबर 10 -- Madhubani News: मधुबनी,विधि संवाददाता। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को जिले के सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खाते में डीबीटी के माध्यम से 59 करोड़ 20 लाख से अधिक की राशि हस्तांतरित किया। डीएम आनंद शर्मा ने बताया कि जिले के सभी छह प्रकार के 5 लाख 25 हजार 541 सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के खाते में 59 करोड़ 20 लाख 88 हजार 300 रुपये हस्तांतरित की गई है। यह राशि राज्य के सभी जिलों में सर्वाधिक है। यह जिले में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को दर्शाती है। एनआईसी के वीसी कक्ष से कार्यक्रम का लाईव प्रसारण किया गया। मौके पर मौजूद डीएम ने कहा कि विभिन्न प्रकार के सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना समाज के वृद्धजनों, दिव्यांगजनों एवं असहाय महिलाओं को आर्थिक संबल प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.