मधुबनी, नवम्बर 28 -- Madhubani News: मधुबनी। शहर के वार्ड संख्या 33 में बने नवनिर्मित आरसीसी नाले का एक हिस्सा बीते बुधवार को धंस गया। बताया जा रहा है कि ईंट लदा ट्रैक्टर गुजरने के दौरान नाला टूट गया। जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी है। नगर निगम ने 27 जून 2026 को 46,87,665 रुपये की निविदा स्वीकृत की थी। काम सितंबर-अक्टूबर तक पूरा होना था, लेकिन निर्माण कार्य में लेटलतीफी हुई है। संवेदक का दावा है कि नाला 5-7 दिन पहले ही बना था। निगम प्रतिनिधि का आरोप है कि जानबूझकर भारी वाहन गुजारकर बदनाम किया गया।नगर प्रबंधक विनय प्रकाश ने कहा है कि शहर के वार्ड 33 में नवनिर्मित नाला क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली है। यह भी पढ़ें- Araria News: ग्रामीणों की शिकायत पर नवनिर्मित नाले की जांच, लिया गया कंक्रीट का सैंपल मामले की जांच क्र समुचित कार्रवाई की जा...