Madhubani News: 450 बोतल शराब के साथ ऑटो जब्त
मधुबनी, अक्टूबर 24 -- Madhubani News: बेनीपट्टी, निप्र। अरेर थाना के मखाना फैक्ट्री के निकट पुलिस ने ऑटो से ले जा रहे 350 एमएल की 450 बोतल देशी शराब एवं ऑटो जब्त कर एक धंधेबाज को गिरफ्तार करने में कामयाब रही है। गिरफ्तार धंधेबाज की पहचान हरलाखी थाना के करूणा रघुनाथपुर के राजू कुमार राम के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष आनंद शंकर गौरव ने बताया कि पीटीसी छोटे लाल प्रसाद दिवा गश्ती पर थे। उसी समय सूचना मिली कि एक ऑटो से नागदह की ओर से अरेर की ओर शराब ले जाया जा रहा है।सूचना मिलते ही गश्ती दल को सूचना दी गई। हुसैन मंदिर के निकट ऑटो आते देख गश्ती दल उसे रूकने का इशारा किया गया पर चालक ऑटो लेकर तेजी से भागने लगा,जिसे खदेड़कर मखाना फैक्ट्री के निकट पकड़ा गया। ऑटो की तलाशी के क्रम में बोरी में बंद शराब जब्त की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.